भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंअर बासित अली उत्तराखंड दौरे पर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंअर बासित अली आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे।
इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा सभी जिलों के अध्यक्ष, जिला महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मिशन 2027 की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पकड़ बढ़ाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
कुंअर बासित अली के उत्तराखंड दौरे से मोर्चे के कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बाइट 1– अनीस गौड़, प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा
बाइट 2– यास्मीन आलम, महानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंअर बासित अली का उत्तराखंड दौरा 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों को तेज करने का हिस्सा है। यह कदम पार्टी की अल्पसंख्यक वफादारी और क्षेत्रीय समन्वय को दर्शाता है। इस दौरे से पार्टी को प्रदेश में जनसमूह से जुड़ने, मतदाता आधार बढ़ाने और चुनावी रणनीति को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी, जिससे आम जनता को अधिक प्रतिनिधित्व और चुनावी विकल्पों की उम्मीद होगी।