विदेश

बीजेपी बोली- CJP को देश-विदेश से फंडिंग मिल रही:कॉकरोच पार्टी प्रवक्ता बोले- साबित करें; क्राइम ब्रांच में सौरव-आशुतोष से 4 घंटे तक पूछताछ हुई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बीजेपी बोली- CJP को देश-विदेश से फंडिंग मिल रही:कॉकरोच पार्टी प्रवक्ता बोले- साबित करें; क्राइम ब्रांच में सौरव-आशुतोष से 4 घंटे तक पूछताछ हुई

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि अधिकारियों के पास कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका को विदेशी फंडिंग मिलने के सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत को अमेरिका के डोनर से, जबकि आशुतोष को पाकिस्तानी नेताओं से पैसे मिल रहे हैं। इधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरव दास और आशुतोष रांका से राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस में 4 घंटे तक पूछताछ की।

उनसे करीब 70 सवाल पूछे गए। CJP प्रवक्ता आशुतोष ने जितेंद्र सिंह को चुनौती दी है कि वे उन पर लगे आरोप साबित करें। एक पोस्ट में लिखा है- ‘उनसे पूछिए अगर इसमें विदेशी फंडिंग शामिल थी, तो वे हमसे हाथ क्यों मिला रहे थे?

हमारे साथ बैठकर चाय-नाश्ता क्यों कर रहे थे।’ इसके अलावा CJP ने ऐलान किया है कि वह 7 नवंबर को SIR के खिलाफ कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा आंदोलन करेगी। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके भी इसमें शामिल होंगे। CJP फंडिंग पर 3 बार उठे सवाल कॉकरोच-पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया CJP ने पेपर लीक आंदोलन के बाद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी मदद के लिए फंड बनाया है।

सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इसी साल 27 जुलाई को इसमें एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। वांगचुक ने CJP के विदेशी कनेक्शन के आरोप खारिज किए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 3 सितंबर को CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े विदेशी कनेक्शन के आरोपों को खारिज किया था।

उन्होंने कहा था कि आंदोलन को बांग्लादेश, पाकिस्तान और अमेरिका में बड़ी संख्या में समर्थन मिलने की बात कही जा रही थी। इसके बाद उन्होंने CJP के सोशल मीडिया फॉलोअर्स के डेटा का विश्लेषण किया। उनके मुताबिक, करीब 94% फॉलोअर्स भारत से थे, जबकि सिर्फ 6% दूसरे देशों से थे। दीपके ने कहा था- CJP का खर्च दोस्त मिलकर उठाते हैं अभिजीत दीपके विदेशी फंडिंग के आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

CJP के आंदोलनों के खर्च पर दीपके ने कहा था कि वह और उनके दोस्त मिलकर पैसा जुटाते हैं। उनके मुताबिक, संगठन को किसी बाहरी डोनर या बड़े उद्योगपति से आर्थिक मदद नहीं मिली है। आगे उन्होंने क्राउडफंडिंग से पैसा जुटाने की योजना भी बताई थी। विदेशी फंडिंग के आरोपों पर दीपके ने गृह मंत्री अमित शाह स

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।