'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने जा रही मेगा रैली को लेकर राहुल गांधी ने देर रात एक वीडियो साझा किया है.
उन्होंने यह वीडियो लोगों से दुकानदारों से त्योहार के मौसम में खरीदी करने की अपील के तौर पर जारी किया है.
इसमें उन्होंने कांग्रेस की होने वाली रविवार को महारैली को लेकर व्यापारियों के साथ सहयोग करने की बात कही है. माना जा रहा है कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.
यह इंडिया ब्लॉक की रैली ज्ञानेश कुमार और चुनाव प्रणाली में जारी गड़बड़ी को लेकर है.
इससे पहले आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर एक जन महाभियोग लाया गया. इस दौरान एक मॉक पार्लियामेंट भी लगाई गई. जिसमें ज्ञानेश कुमार को सीईसी पद से बर्खास्त करने का आदेश पारित किया गया.
नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्यौहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए - व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।
मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। BJP डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। मगर, दोनों काम करते हैं। कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद। Tomorrow, lakhs of people are coming to Delhi for the Ramlila March.
It is the festive season. Diwali, Chhath and Bhai Dooj are here.
I want the lakhs of people coming to Delhi from different parts of the country to support the local traders here.
Tomorrow, along with protesting, marching and attending the rally, do a little shopping too. It will help our local traders. I know that our rally will not hurt the traders.
The BJP is spreading rumours because it is scared. But let s do both.
Tomorrow, there will be a march, there will be a rally, and lakhs of people will also buy things
📡 स्रोत: ABP Live