भाजपा महानगर ने शुरू किया ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वाराणसी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भाजपा महानगर वाराणसी ने मंगलवार को ‘मतदाता जोड़ो अभियान-2026’ की शुरुआत की। गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और आगामी रणनीति तय की गई।
यह अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक एक महीने चलेगा।कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। इस दौरान जिला एवं महानगर प्रभारी तथा विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने पदाधिकारियों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कार्ययोजना की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जाएगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भाजपा महानगर वाराणसी ने ‘मतदाता जोड़ो अभियान‑2026’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। यह अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा, और इसमें मतदाता पंजीकरण, सत्यापन तथा जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। इस कदम से चुनावी पारदर्शिता और विश्वास में वृद्धि होगी, क्योंकि सही और अद्यतन मतदाता सूची से चुनावी धोखाधड़ी की संभावना घटेगी। आम जनता को इससे सटीक मतदान अधिकार मिलेंगे, मतदान प्रक्रिया सरल होगी और चुनावी भागीदारी मे