राजनीति

BJP का महिला मिशन तेज! 8 राज्यों की महिला विस्तारक संभालेंगी 403 सीटें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
BJP का महिला मिशन तेज! 8 राज्यों की महिला विस्तारक संभालेंगी 403 सीटें

नवंबर 21, नई दिल्ली: बीजेपी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। कल लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में राजस्थान, हरियाणा, बिहार, दिल्ली समेत 8 राज्यों से बीजेपी की महिला मोर्चे की 403 नेताओं को बुलाया गया।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, यूपी की सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी ने महिला मोर्चे के नेताओं को पार्टी की रणनीति समझाई। कार्यशाला में पहुंची हर महिला नेता को एक-एक विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब महिला मोर्चे की नेता हर विधानसभा सीट के लिए अपनी टीम बनाएंगी और घर-घर जाएंगी। सबसे पहले मिशन होगा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएं जाएं क्योंकि अब तक जो आंकड़ा आए हैं। उसके मुताबिक वोटर लिस्ट में कम से कम डेढ़ करोड़ महिला वोटर्स के नाम और होने चाहिए।

डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा समेत कई विधानसभा चुनावों में लोग देख चुके हैं कि महिला वोटर कैसे गेमचेंजर साबित हुई हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बिहार के 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महिला मोर्चे को तेज किया, 8 राज्यों से 403 महिला नेताओं को बुलाकर महिला विस्तारक के रूप में नियुक्त किया। यह कदम पार्टी के भीतर लैंगिक समावेश को बढ़ावा देता है और चुनावी रणनीति में महिलाओं की भूमिका को प्रमुख बनाता है। महिला नेताओं की सक्रिय भागीदारी से नीतियों में महिलाओं के मुद्दों पर अधिक ध्यान देने की उम्मीद है। जनता के लिए यह बदलाव चुनावी मंच पर महिलाओं की आवाज़ को मजबूत करेगा, जिससे समाज में लैंगिक समानता और नागरिक सहभागिता में वृद्धि हो सकती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।