राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 16 व 17 नवम्बर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक 16 व 17 नवम्बर को

रायपुर, 15 नवंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई की प्रथम दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन आगामी 16 एवं 17 नवम्बर को राजधानी स्थित जैमन मानस भवन में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से 500 से अधिक महिला पदाधिकारी एवं नेत्रियाँ शामिल होंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने ​कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रथम कार्यसमिति बैठक में + महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी दोनों दिन उपस्थित रहेंगी। ​ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा "वर्तमान राजनीतिक परिवेश में महिला मोर्चा की भूमिका" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसके उपरांत केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू केंद्र एवं राज्य सरकार की महती जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर मार्गदर्शन देंगे। मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी संगठनात्मक विषयों पर प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी।

इसी दौरान मीडिया एवं सोशल मीडिया संयोजकों द्वारा भी महिला नेत्रियों को आधुनिक कार्यशैली एवं संवाद के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने ​बताया कि द्वितीय दिवस मंगलवार को ​पाँच महत्वपूर्ण सत्र होंगे। इन सत्रों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वरिष्ठ नेत्री डॉ. सरोज पांडेय, मोर्चा प्रभारी सुभाष तिवारी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यसमिति बैठक के समापन अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई की प्रथम दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक, 16 और 17 नवम्बर को रायपुर के जैमन मानस भवन में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रदेशभर से 500 से अधिक महिला पदाधिकारी और नेता भाग लेंगी। यह आयोजन पार्टी के भीतर महिला नेतृत्व को सुदृढ़ करने और नीतिगत निर्णयों में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक दल के भीतर लैंगिक समानता और सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम दर्शाती है। इससे आम जनता को यह संकेत मिलता है कि महिलाओं को निर्णय‑नि

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।