राजनीति

भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों पर दिया जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों पर दिया जोर

भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों पर दिया जोर, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू समेत कई नेता रहे मौजूद।

Short Headline: भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों पर दिया जोर

26 नवंबर, रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के तत्वावधान में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना, उसके मूल्यों और आदर्शों का पालन करना हम सभी का दायित्व है। बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अपनी सरकार चुनने का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस महापुरुष ने देश को संविधान दिया, कांग्रेस ने उनके जीवनकाल में भी उनका अपमान किया और उनके निधन के बाद भी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उनके अंतिम संस्कार और समाधि स्थल के लिए देश की राजधानी दिल्ली में स्थान तक उपलब्ध नहीं कराया गया। 1952 के चुनाव में भी कांग्रेस ने षड्यंत्रपूर्वक बाबा साहेब को संसद पहुंचने से रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को समझने के लिए ये घटनाएं पर्याप्त हैं।

उन्होंने कहा कि आज संविधान का धज्जियां उड़ाने वाली राजनीतिक दल संविधान बचाने की बात करती है। कांग्रेस एक बार नहीं बल्कि कई बार देश में अराजकता फैलाने का काम की थी। जब सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर दिया था तब इंदिरा गांधी ने उस फैसले को दरकिनार करते हुए देश में आपातकाल लागू कर दी थी। समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगायी थी। पत्रकारों को जेल भेजने का काम की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 90 बार चुनी हुई बहुमत की सरकार को बर्खास्त करने का काम की और लोकतंत्र की हत्या की थी।

श्री साहू ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कांग्रेस ने किया है। आज जो लोग हाथों में संविधान की पुस्तक लेकर घूमते हैं, उनके लिए संविधान केवल राजनीतिक दिखावे का माध्यम बनकर रह गया है। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी द्वारा वंदे मातरम् के गायन का विरोध किए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति करने वाली पार्टी का संविधान और राष्ट्र के मूल्यों की रक्षा की बात करना हास्यास्पद है।

श्री साहू ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कहा कि देश में यह प्रक्रिया कई बार हो चुकी है। कांग्रेस के शासनकाल में भी दस बार एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न हुई, तब किसी ने इसका विरोध नहीं किया। आज जब निर्वाचन आयोग संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने का काम कर रहा है, तब कांग्रेस और झामुमो इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो देश का वैध नागरिक है उसका नाम मतदाता सूची से कोई नहीं काट सकता है। कांग्रेस और झामुमो मृत व्यक्ति और विदेशी नागरिकों को मतदाता बनाना चाहती है। बांग्लादेशियों एवम रोहिंग्याओं का नाम चढ़वाना चाहती है। घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली राजनीति का जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए सरकार काम कर रही है।

झारखंड की हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए श्री साहू ने कहा कि संसद से पारित कानून का विरोध करने के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस शासित राज्यों में भी इस कानून का विरोध नहीं हो रहा, लेकिन झारखंड में राजनीतिक स्वार्थ के कारण इसका विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का कोयला आज छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कोयले से भी महंगा बिक रहा है। स्थिति यह है कि झारखंड का कोयला बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है और बीसीसीएल जैसी महत्वपूर्ण कंपनी भी संकट की स्थिति में पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध कोयला और लौह अयस्क खनन को सरकारी संरक्षण मिल रहा है। अवैध खनन से प्राप्त धन बिचौलियों, दलालों और सत्ताधारी दल के नेताओं की तिजोरियों तक पहुंच रहा है।

श्री साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाह देते हुए कहा कि वे कांग्रेस के राजनीतिक चंगुल में फंसने के बजाय राज्य के विकास की चिंता करें। राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था दुरुस्त करें और माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

बिहार विधानसभा की सदस्य एवं झारखंड प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हम सबके दिलों में बसते हैं। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया। आज देश की 140 करोड़ जनता के जनादेश से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतंत्र की हत्या की और चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें राष्ट्रीय पहचान और सम्मान दिलाया। मोदी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है। देश में एक विधान और एक निशान की भावना को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

उन्होंने कहा कि संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस द्वारा संविधान पदयात्रा निकालना हास्यास्पद है। उन्होंने हेमंत सरकार को जनता को बरगलाने वाली सरकार बताते हुए इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा संविधान है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। कुछ लोग संविधान की पुस्तक लेकर घूमते हैं, लेकिन उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास से कोई सरोकार नहीं है। वे देश को नीचा दिखाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते।

उन्होंने सवाल उठाया कि बाबा साहेब जैसे महान संविधान निर्माता को उनके जीवनकाल में उचित सम्मान क्यों नहीं दिया गया? उन्हें भारत रत्न देने में इतना लंबा इंतजार क्यों करना पड़ा? जिस महापुरुष ने देश को एक सूत्र में बांधने वाला विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, उनके योगदान को कांग्रेस ने क्यों नजरअंदाज किया?

श्री सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराया। 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से न्यायपालिका की शक्तियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम हुआ। वास्तव में संविधान को सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस के शासनकाल में पहुंचाया गया।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र और गौरवपूर्ण है। हम उस महान संविधान का गौरव दिवस मना रहे हैं, जिसके शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। उन्होंने संविधान को व्यवस्थित अनुच्छेदों में पिरोकर देश के नागरिकों के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का सशक्त आधार तैयार किया।

उन्होंने संविधान निर्माण में झारखंड के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, बाबू रामनारायण सिंह, देवेंद्र नाथ सामंत सहित संविधान सभा के सभी 299 सदस्यों के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के साथ जो व्यवहार किया, वह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का शर्मनाक अध्याय है।

कांग्रेस का यह इतिहास देश की जनता कभी नहीं भूलेगी।

संविधान के जानकार एवं अधिवक्ता राजेंद्र कृष्णा ने उपस्थित लोगों को संविधान के पूर्ण पालन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल संविधान की विवेचना करने की नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन करने की है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उद्देश्यों की कितनी पूर्ति हुई है और संविधान में प्रदत्त अधिकारों का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक कितना पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान की मूल भावना के अनुरूप आर्थिक और सामाजिक विषमताओं को दूर करने की दिशा में अनेक कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक नैतिकता का अर्थ केवल संविधान में लिखे कानूनों का अनुपालन करना नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना भी है। संविधान की मूल संरचना और संवैधानिक मूल्यों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ उचित नहीं है।

संगोष्ठी में राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह, शालिनी बैसिखियार, मनीर उराँव, अमरदीप यादव, लाल राजेन्द्र नाथ शाहदेव, विकास प्रीतम, सन्नी टोप्पो, ताजदार आलम, रंजय भारती, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, रमाकांत महतो, प्रदीप सिन्हा, अजय शाह, संदीप वर्मा, अशोक बड़ाइक, शोभा यादव, राफिया नाज, मीडिया सह प्रभारी सूरज नाथ शाहदेव, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सतीश सिन्हा, राहुल शाहदेव, शशिभूषण भगत, राकेश भाष्कर, रमेश सिंह, सुनील साहू, शकुंतला जायसवाल, प्रभुदयाल बड़ाइक, वरुण साहू, धीरज महतो, जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, सूर्य प्रभात, ललित ओझा, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र सिंह मुंडा, मनोज चौधरी, राजू सिंह, रंजना सिंह, अनिल सिंह, संजय चौधरी, प्रमोद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बाइट- संजय सेठ, रक्षा राज्यमंत्री बाइट- आदित्य प्रसाद साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर झारखंड में भाजपा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की है, जिसमें रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने संविधान के आदर्शों और मूल्यों पर जोर दिया। यह विषय भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को याद दिलाने के लिए है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राजनीतिक दल और सरकारी अधिकारी नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि इससे नागरिकों में संविधान के प्रति सम्मान और उसके सिद्धांतों को अपनान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।