भाजपा नेताओं ने मंत्री इरफान अंसारी के बयान को बताया अराजक और हिंसात्मक, राहुल गांधी का फूंका पुतला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भाजपा नेताओं ने मंत्री इरफान अंसारी के बयान को बताया अराजक और हिंसात्मक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री इरफान अंसारी के इस्तीफे की मांग, राज्यव्यापी आंदोलन कर राहुल गांधी का फूंका पुतला।
Short Headline: भाजपा नेताओं ने मंत्री इरफान अंसारी के बयान को बताया अराजक और हिंसात्मक, राहुल गांधी का फूंका पुतला
06 नवंबर, रांची: मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी की ओर से 40 लाख लोगों के सड़क पर उतरने, सेना को चुनौती देने, राहुल गांधी द्वारा उन्हें रोककर रखने संबंधी बयान को भाजपा ने देश में अराजकता फैलाने, लोगों को हिंसा के लिए उकसाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती देने वाला बताते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह पुतला दहन कार्यक्रम राज्यव्यापी था। इसी क्रम में राजधानी रांची में डीपीएस के समीप भाजपा की ओर से राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इरफान अंसारी के वीडियो ने देश में अराजकता फैलाने की कितनी बड़ी साजिश चल रही है, उसे उजागर कर दिया है। 40 लाख लोगों को सड़क पर उतारने की बात करना और यह कहना कि राहुल गांधी ने उन्हें रोक रखा है, बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जिस दिन राहुल गांधी इजाजत दे देंगे, उस दिन देश में क्या स्थिति होगी, इसकी कल्पना की जा सकती है। यह केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था और सेना को भी खुली चुनौती देने जैसा है।
श्री बाउरी ने कहा कि इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए भारत की स्थिति नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर होने की बात कही है। इस तरह के बयान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने और जनता के बीच भय एवं भ्रम फैलाने का प्रयास हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश में तख्तापलट की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। भारत का लोकतंत्र और संविधान अत्यंत मजबूत एवं जीवंत है। विपक्ष की ऐसी किसी भी कोशिश से लोकतंत्र का बाल भी बांका नहीं हो सकता।
श्री बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा से मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी मंत्री द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने की भी मांग की है।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सुनील सोरेन, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह,समीर उरांव, सुदर्शन भगत, रोशनी खलखो, अशोक बड़ाईक, सन्नी टोप्पो, मीरा मुंडा, गीता बुलमुचू, आरती कुजूर, अनिता मुर्मू, शकुंतला उरांव, संजय सरदार, शिवशंकर उरांव, वरुण साहू, गंगोत्री कुजूर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।