BJP के OBC मोर्चा के लिए नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी, जानें किस-किस को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अपने OBC मोर्चा के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी है.
पार्टी ने X प्लेटफॉर्म पर पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों के साथ उनकी नियुक्ति की जानकारी साझा की है.
BJP की तरफ से जारी आधिकारिक लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने OBC मोर्चा के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया सह-संयोजक, नीति एवं शोध संयोजक, नीति एवं शोध सह-संयोजक, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और राष्ट्रीय कार्यसमिति विशेष आमंत्रित पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की है.
नितिन नवीन ने BJP OBC मोर्चा के लिए 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किए नियुक्त
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के ओबीसी मोर्चा के लिए कुल 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है.
इसमें जोगेन मोहन को असम, ममता मोहंता को ओडिशा, संगम लाल गुप्ता को उत्तर प्रदेश, बबनराव रावजी चौधरी को महाराष्ट्र, सत प्रकाश राणा को दिल्ली, डॉ.
अर्जुन साहनी को बिहार और संगीता बलवंत बिंद को उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री पद पर इनकी हुई नियुक्ति
वहीं, गजेंद्र यादव को दिल्ली, प्रमोद मध्वराज को कर्नाटक, ललित चंद्राकार को छत्तीसगढ़ में बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है.
इसके साथ ही, दशरथजी ठाकोर को गुजरात, टी.
वरथराजन को तमिलनाडु, संजीव कुमार (बबलू भगत) को झारखंड, सरिता जांगिड़ को हरियाणा, कडगंची रमेश को तेलंगाना, वैभव पंवार को मध्य प्रदेश और भीम कुमार साहू को बिहार में राष्ट्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्
📡 स्रोत: ABP Live