राजनीति

BJP का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
BJP का प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू

सितंबर 02, नई दिल्ली: संगठन को चाक चौबंद करने और केंद्रीय योजनाओं और नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी गुरुवार से एक बड़ा प्रशिक्षण शिविर शुरू करने जा रही है। बीजेपी मुख्यालय में होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में देशभर से बीजेपी शासित राज्यों के करीब 25 मंत्री शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत संगठन मंत्री बी एल संतोष और विनय सहस्त्रबुद्ध अपना-अपना वक्तव्य देंगे। मंत्रियों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का मंत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं से संवाद बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन होगा।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।