BJP के राहुल पर गंभीर आरोप, सुधांशु बोले- 'राष्ट्रपति से मुलाकात को गलत...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एसआईआर और मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा.
इसके बाद मीडिया से मुखातिब होने पर राहुल गांधी ने ऐसा कुछ कह दिया जिसके बाद से सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
पार्टी ने राजनीतिक कुचक्र लगाने का आरोप लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर मढ़ा है.
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि आज महामहिम राष्ट्रपति ने INDI गठबंधन के नेताओं को मिलने का समय दिया था.
राहुल गांधी और उनके नेतृत्व में INDI गठबंधन के नेता जो पिछले कई दिनों से अनरगल, निराधार प्रदर्शन कर रहे हैं.
उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक संस्थान को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो न केवल विचित्र लगता है बल्कि उसमें सबसे ज्यादा सियासत की गंध आ रही है.
राहुल ने आज सारी सीमाएं पार कर दी: सुधांशु त्रिवेदी
उनका ये कहना कि महामहिम राष्ट्रपति ने उनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है.
ये दर्शाता है कि अभी तक जो राहुल गांधी देश की हर संवैधानिक संस्था को अपनी राजनीति का शिकार बनाने का दुष्चक्र रच रहे हैं, लगता है कि उन्होंने आज सारी सीमाएं पार कर दी.
अंदर वास्तविकता में क्या बातें हुईं, वह तो कोई वहां मौजूद व्यक्ति ही बता सकता है लेकिन जिस समय राहुल गांधी ये बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि उनके साथ खड़े नेताओं की भाव-भंगिमा और उनके चेहरे के भाव ये साफ परिलक्षित कर रहे थे, कि जो बोला जा रहा है, उसका सच से कोई सरोकार नहीं है.
राहुल गांधी का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड भी यही रहा है.
आज देश की राष्ट्रपति के साथ हुई वार्ता को उन्होंने ऐसे प्रस्तुत किया कि जैसे की वह उनकी सियासत को शूट करे.
ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ये दर्शााता है कि कांग्रेस पार्टी किस सीमा तक चली गई है.
<p
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी पर BJP के आरोप और सुधांशु की राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद की घटनाओं की पृष्ठभूमि यह है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद राहुल गांधी ने मीडिया में विवादास्पद टिप्पणी की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे राजनीतिक माहौल में तीव्रता आई है और चुनावी रणनीतियाँ बदल रही हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़े, मतदाता भावनाएँ प्रभावित हों, और चुनावी बहसों में नई गतिशीलता उत्पन्न हो।