राजनीति

BJP ने राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां कीं:स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा का जिम्मा; राजस्थान में संजय भाटिया, एमपी में बिप्लब देव को चार्ज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
BJP ने राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां कीं:स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा का जिम्मा; राजस्थान में संजय भाटिया, एमपी में बिप्लब देव को चार्ज

भाजपा ने बुधवार को सभी राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों का ऐलान किया। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों के भी नाम है।

इन तीनों राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति 18 अगस्त को ही कर दी गई थी। बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है। 18 अगस्त को पार्टी ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।

स्मृति-पूनिया सहित 5 नेताओं को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी भाजपा ने 5 नेताओं को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी दी है। हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, जबकि सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं महाराष्ट्र में दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं- बैजयंत जय पांडा और अमित मालवीय। ---------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… नितिन नवीन की टीम का ऐलान, राम माधव-स्मृति ईरानी का कमबैक, यूपी से दो मुस्लिम चेहरे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान किया।

राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है। दीपक म्हस्के ने उनकी जगह ली। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।