राजनीति

'BJP और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके...', राहुल गांधी का केन्द्र-EC पर बड़ा हमला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'BJP और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके...', राहुल गांधी का केन्द्र-EC पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में एसआईआर के बाद जारी हुई पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा, 'भाजपा और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके बदलते रहते हैं और बदलते रहेंगे. मकसद बस एक ही है कि किसी भी कीमत पर BJP की जीत और भारत के लोकतंत्र का अंत.'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में राहुल गांधी ने आगे लिखा, 'महाराष्ट्र 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए.

मैंने तब भी कहा था आज भी कहता हूं, यह वोट चोरी थी.

उन्होंने कहा , बंगाल 2026 में SIR में जिन नामों को काटा गया, उनमें से 91 प्रतिशत नाम अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े.

यानी हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से काटे गए और नाम चुनाव के बाद ही जोड़े गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं: यह वोट चोरी थी और अब महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

यानी हर पांचवां वोटर.'

उन्होंने आंकड़े देते हुए लिखा, 'लोक सभा 2024 में 9.29 करोड़, विधान सभा 2024 में 9.7 करोड़. SIR 2026 में 7.78 करोड़. कौन सी लिस्ट सही थी?

वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता जरूरी नहीं है. यही कारण है कि ये BJP न जनता की सुनती है, न उनका आदेश मानती है.'

भाजपा और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके बदलते रहते हैं, और बदलते रहेंगे - मकसद बस एक ही है: किसी भी क़ीमत पर BJP की जीत, और भारत के लोकतंत्र का अंत।

महाराष्ट्र 2024 - लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूँ: यह वोट चोरी थी।

Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2026

महाराष्ट्र से हटाए गए 2.06 करोड़ के नाम

महाराष्ट्र में एसआईआर प्रक्रिया के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।