Black Friday की रात को डूब गया 6 अरब डॉलर का बैंक, ग्राहकों का क्या हुआ?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेरिका में Black Friday यानी 27 नवंबर 2026 की रात यूनाइटेड फिडेलिटी बैंक को रेगुलेटर्स ने बंद हो गया. बैंक के पास करीब 5.9 अरब डॉलर (लगभग 5.49 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति थी.
बड़ी बात यह है कि बैंक बंद होने के बाद भी ज्यादातर ग्राहकों को अपनी जमा रकम के लिए परेशान नहीं होना पड़ा.
फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने बैंक के करीब सभी डिपॉजिट और संपत्तियां फर्स्ट-सिटिज़न्स बैंक एंड ट्रस्ट कंपनी को सौंप दीं है.
इंडियाना के इवांसविले में स्थित इस बैंक के पास 30 सितंबर 2026 तक करीब 5.4 अरब डॉलर (लगभग 5.02 लाख करोड़ रुपए) की जमा रकम और 3.1 अरब डॉलर (करीब 2.88 लाख करोड़ रुपए) के लोन थे.
रेगुलेटर्स के मुताबिक, बैंक की वित्तीय हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने और ग्राहकों की मांगें पूरी करने में सक्षम नहीं था.
ग्राहकों की जमा रकम का क्या हुआ?
FDIC ने बैंक को अपने कंट्रोल में लेने के बाद उसके ज्यादातर खाते और संपत्तियां फर्स्ट-सिटिज़न्स बैंक को ट्रांसफर कर दीं.
इसके लिए ग्राहकों को नया खाता खोलने या अलग से क्लेम करने की जरूरत नहीं पड़ी. साथ ही उनके पुराने खाते अपने आप नए बैंक में ट्रांसफर हो गए.
दरअसल, ग्राहक अपने मौजूदा चेक, ATM और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल जारी रख सकते थे.
सैलरी और सोशल सिक्योरिटी जैसी डायरेक्ट डिपॉजिट सेवाओं के भी बिना रुकावट जारी रहने की उम्मीद थी. बैंक की 22 शाखाएं भी फर्स्ट-सिटिज़न्स के नाम से दोबारा खुलने वाली थीं.
बैंक डूबने से FDIC को कितना नुकसान?
FDIC के अनुमान के मुताबिक, यूनाइटेड फिडेलिटी बैंक के बंद होने से उसके डिपॉजिट इंश्योरेंस फंड को करीब 1.83 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपए में करीब 1.70 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है.
हालांकि, इस अनुमान का यह मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों की इतनी रकम डूब गई है, बल्कि यह बीमा फंड पर पड़ने वाली अनुमानित खर्च है.
क्या ग्राहकों का पैसा बीमा के दायरे म
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar