ब्लास्ट फर्नेस-6 में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुर्ग, 22 सितंबर 2026
भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में मंगलवार सुबह एक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे स्लैग साइड में पुशर कार पर काम करने के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार ठेका श्रमिक विनोद कुमार पुशर कार में कपलिंग बेल्ट लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पुशर कार चल गई, जिससे उसका पैर फंस गया। हादसे में वह अनबैलेंस होकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया
बताया जा रहा है कि हादसे में उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्य के दौरान बरती जा रही सावधानियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
🎙️ जनता का संदेश का मत
भिलाई स्टील प्लांट में हुई इस दुखद दुर्घटना से हमें याद आता है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। प्रत्येक कर्मचारी, चाहे ठेका हो या स्थायी, को समान सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण मिलना चाहिए। नियोक्ताओं को नियमित निरीक्षण, जोखिम मूल्यांकन और आपातकालीन योजनाएँ लागू करनी चाहिए। इस घटना से सीखकर हम सभी को मिलकर सुरक्षित कार्य वातावरण बनाना है, ताकि कोई भी अनावश्यक कष्ट न झेले।