राज्य

बोकारो के ईएसएल प्लांट में गैस के संपर्क में आने से दो श्रमिकों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बोकारो के ईएसएल प्लांट में गैस के संपर्क में आने से दो श्रमिकों की मौत

बोकारो के ईएसएल प्लांट में गैस के संपर्क में आने से दो श्रमिकों की मौत, कंपनी प्रबंधन ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा।

Short Headline: बोकारो के ईएसएल प्लांट में गैस के संपर्क में आने से दो श्रमिकों की मौत

11 अक्टूबर, बोकारो: बोकारो के वेदांता स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस के संपर्क में आने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान सोहन महतो, हजारीबाग निवासी और समीर अंसारी, धनबाद निवासी के रूप में हुई है। मृतकों में एक कंपनी का कर्मचारी और दूसरा बिजनेस पार्टनर का श्रमिक था। गैस के संपर्क में आने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना को लेकर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही, कंपनी ने घटना की स्वतंत्र जांच कराने और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाने की बात कही है।

वहीं परिजनों और श्रमिकों ने सेफ्टी को लेकर कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

बाइट- रफीक अंसारी, मृतक का परिजन बाइट- परिजन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।