व्यापार

बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

'अदर मॉमी' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है.

फिल्म को खराब रिव्यू मिले थे और फिल्म को खराब वर्ड ऑफ माउथ मिला, लेकिन उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमा रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई की है.

आइए जानते हैं फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ.

इस हॉरर फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 3 दिन के ओपनिंग वीकेंड में 27.5 डॉलर मिलियन की कमाई की.

इसी के साथ फिल्म ने 'द एक्सोरसिस्ट: बिलीवर' के 26.5 मिलियन डॉलर और 'द ब्लैक फोन' के 23.6 मिलियन डॉलर के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पछाड़ दिया.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यूज में 3.6 मिलियन डॉलर कमाए. शुक्रवार को फिल्म ने 9 मिलियन डॉलर कमाए. वहीं पेड प्रिव्यूज को मिलाकर 12.6 मिलियन डॉलर हुआ.

शनिवार को फिल्म ने 9 मिलियन डॉलर कमाए. रविवार को फिल्म ने 5.9 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. शनिवार से 33.5 परसेंट की गिरावट देखने को मिली.

फिल्म ने टोटल 27.5 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया.

वहीं बॉक्स ऑफिस मोजो के डेटा के अनुसार, 'अदर मॉमी' ने ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 दिन के ओपनिंग वीकेंड में 17.7 मिलियन डॉलर कमाए. दुनियाभर में फिल्म ने 45.2 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया.

फिल्म ने सिनर्स और ईविल डैड से ज्यादा कमाई की. सिनर्स ने 15.4 मिलियन डॉलर कमाए. वहीं ईविल डैड ने 11.3 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. खराब रिव्यूज और रेटिंग वाली फिल्म के लिए ये एक स्ट्रॉन्ग शुरुआत है.

इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही प्रोडक्शन कॉस्ट से 124 परसेंट से ज्यादा की कमाई की.

रिपोर्ट्स है कि फिल्म 19 मिलियन डॉलर के बजट में बनी है और फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर ली है.

ये फिल्म अपने 47.5 मिलियन डॉलर के ब्रेक-ईवन पॉइंट से 6 मिलियन डॉलर से भी कम दूरी पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेक-ईवन पॉइंट 47.5 मिलियन डॉलर बताया गया है.

'अदर मॉमी' 9 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म का रन टाइम 1 घंटा 34 मिनट है. फिल्म को Rob Savage ने डायरेक्ट किया.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में "अदर मॉमी" नामक हॉरर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर असाधारण सफलता के बारे में बताया गया है, जहाँ फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से नकारात्मक समीक्षा मिली पर फिर भी ओपनिंग वीकेंड में बजट से 124 प्रतिशत अधिक कमाई हुई। यह विषय दर्शाता है कि फ़िल्म की लोकप्रियता और दर्शक आकर्षण आलोचनात्मक राय से अलग हो सकता है। खबर का महत्व यह है कि यह दर्शाता है कि वर्ड ऑफ माउथ और रिव्यू के बावजूद बाज़ार में मजबूत मांग बनी रह सकती है, जिससे प्रोडक्शन कंपनियों को नई रणनीतियाँ अपनाने पर प्रेरणा मिलती है। आम जनता पर इ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।