बोलीविया में अल नीनो के चलते राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 02, नई दिल्ली: बोलीविया के राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़ ने अल नीनो के प्रभावों से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति पाज़ ने कहा कि इससे वित्तीय और मानव संसाधन जुटाने, सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहायता हासिल करने के प्रयासों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।राष्ट्रपति के अनुसार, बोलीविया में अब तक 63 समुदाय सूखे से प्रभावित हो चुके हैं।
वहीं, पशुओं के चारे की भारी कमी हो रही है। इस बीच, म्यांमार के यांगून में अल नीनो के प्रभाव से लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए 600 से अधिक राहत केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में एक लाख 50 हजार से अधिक लोगों के ठहरने की क्षमता है।अल नीनो एक जलवायु घटना है। इसमें भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है।
(फाइल फोटो- बोलीविया के राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज़)