मनोरंजन

'बॉलीवुड वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा', रामगोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी 'रामायण', कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'बॉलीवुड वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा', रामगोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी 'रामायण', कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की न सिर्फ आम फैंस बल्कि फिल्मी जगत के दिग्गज भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जाने-माने फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने तो ये फिल्म दो बार देख ली है और दूसरी बार फिल्म देखने के बाद उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने फिल्म के बड़े पैमाने पर बनने की तारीफ की.

साथ ही वीएफएक्स को और तकनीक को भी काफी सराहा.

जबकि बॉलीवुड वालों पर भड़कते हुए कहा कि ये नमित मल्होत्रा की तरफ से उनके मुंह पर तमाचा है.

इसकी 'आत्मा' इसके विशाल पैमाने में ही बसी है

रामगोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैंने दूसरी बार 'रामायण' देखी.

इसका एनालिसिस एक राम भक्त के रूप में नहीं, बल्कि बतौर फिल्म दर्शक के नज़रिए से है.

इत्तेफाक से मैं नास्तिक हूं.' उन्होंने फिल्म को मिले अन्य रिव्यूज को लेकर कहा कि उनमें कहा गया कि संगीत बेहतर हो सकता था और इसके बड़े स्केल की भी तारीफ की गई, लेकिन इसके बावजूद कहा जाता है कि इसमें 'आत्मा' की कमी है.

हालांकि रामगोपाल ने आगे कहा कि इसकी आत्मा इसके बड़े स्केल पर बने होने में ही बसी हुई है.

'बॉलीवुड वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा है...'

डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए रागोपाल ने कहा कि उन्होंने वो कर दिखाया है जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.

मुझे ऐसा लगा जैसे इसके सामने हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्में भी 'स्टेज प्ले' जैसी हैं. फिल्ममेकर ने आगे रावण और जटायु के फाइट सीन को सांसें रोक देने वाला बताया.

Watched #Ramayana for the 2nd time and incidentally I am an atheist and so this analysis is from a film watcher and not as a ram bhakt While other reviews grudgingly note its scale and then hedge with but the soul is missing or music could be better , etc , what they are missing is that the soul is in the scale and the emotion is in the humongous ambition of all the wonderfully talented people behind the making of this

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रामगोपाल वर्मा, एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, ने रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘रामायण’ को दो बार देखा और अपनी प्रशंसा सोशल मीडिया पर साझा की। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि वर्मा का समर्थन फिल्म के कलात्मक और तकनीकी स्तर को विश्वसनीयता देता है, जिससे दर्शकों का विश्वास बढ़ता है। इसके अलावा, फिल्मी जगत के दिग्गजों की तारीफ से फ़िल्म की रिलीज़ के आस-पास चर्चा बढ़ती है, जो बॉक्स ऑफिस और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की उपस्थिति को प्रभावित कर सकती है। जनता को इस प्रकार की प्रशंसा से फ़िल्म देखने की इच

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।