बॉम्बे HC से Tata Trusts को राहत नहीं, टाटा संस बोर्ड मीटिंग नहीं रुकेगी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टाटा ग्रुप में चल रही खींचतान अब कोर्ट तक पहुंच गई है. टाटा ट्रस्ट्स को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.
कोर्ट ने 30 नवंबर को होने वाली Tata Sons की बोर्ड मीटिंग रोकने के लिए तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है. यानी कंपनी की बोर्ड मीटिंग तय कार्यक्रम के मुताबिक हो सकती है.
टाटा ट्रस्ट्स ने इस मीटिंग से पहले कोर्ट से दखल देने की मांग की थी, लेकिन फिलहाल उसे राहत नहीं मिली है.
ये पूरा विवाद Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति और बोर्ड में फैसले लेने के अधिकारों को लेकर है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इस फैसले से सहमत नहीं हैं.
उनका कहना है कि कंपनी के बोर्ड में कुछ अहम फैसलों के लिए ट्रस्ट के नामित निदेशकों की सहमति जरूरी है.
क्यों कोर्ट पहुंचा विवाद?
दरअसल, 17 सितंबर को Tata Sons की बोर्ड मीटिंग में एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए फिर से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाने का फैसला लिया गया था.
इस बैठक में नोएल टाटा ने उनकी दोबारा नियुक्ति के खिलाफ वोट दिया था, जबकि टाटा संस के निदेशक वेणु श्रीनिवासन ने इसका समर्थन किया था.
दोनों निदेशकों की राय अलग-अलग होने के बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरीश मनवानी ने अपने कास्टिंग वोट का इस्तेमाल किया और चंद्रशेखरन की नियुक्ति के पक्ष में फैसला हो गया.
टाटा ट्रस्ट्स का कहना है कि कंपनी के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 121 के तहत ट्रस्ट के नामित निदेशकों की जरूरी सहमति के बिना ऐसा फैसला नहीं लिया जा सकता है.
ट्रस्ट का आरोप है कि चेयरमैन के कास्टिंग वोट का इस्तेमाल करके इस नियम को दरकिनार किया गया है. वहीं, Tata Sons का कहना है कि 17 सितंबर को लिया गया फैसला वैध था.
30 नवंबर की मीटिंग क्यों खास है?
Tata Sons की अगली बोर्ड मीटिंग 30 नवंबर को होनी है.
इसमें कंपनी की लिस्टिंग, RBI के निर्देशों और एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग बुलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
टाटा ट्रस्ट्स को आशंका है कि अगर 17 सितंबर की तरह
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बॉम्बे हाई कोर्ट ने टाटा ट्रस्ट्स को 30 नवंबर को होने वाली टाटा सन्स की बोर्ड मीटिंग रोकने के लिए तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। इस निर्णय से टाटा समूह के भीतर चल रही खींचतान का मुकदमा अदालत तक पहुँच गया है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि टाटा सन्स की बोर्ड मीटिंग में समूह के भविष्य, निवेश और शासन से जुड़े प्रमुख निर्णय लिये जाने हैं। यदि मीटिंग सामान्य रूप से हो जाती है, तो टाटा ट्रस्ट्स की रणनीतिक योजनाओं पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर निवेशकों की विश्वास पर और टाटा समूह के प्रबं