Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोमवार, 12 अक्टूबर को बॉक्स ऑफ़िस पर एक बार फिर सुस्ती दिखी 'दृश्यम 3' ने यूं तो सबसे ज्यादा कमाई की लेकिन इसके कलेक्श में भी मंदी दिखी.
वहीं 'हनुमान अंश' से लेकर 'वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट' सहित अन्य फिल्मों कारोबार भी चौपट नजर आया. यहां मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान सकते हैं.
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
अजय देवगन की दृश्यम 3 ने रिलीज के दूसरे वीकेंड जबरदस्त कमाई की.
इसने जहां 9वें दिन 26 करोड कमाए तो वहीं 10वें दिन यानी दूसरे संडे को इसका कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये रहा.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 6.25 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11दिनों की नेट कमाई अब 315.25 करोड़ रुपये हो गई है.
'द वन' ने तीसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की द वन ने तीसरे वीकेंड थोड़ी तेजी दिखाई थी.
इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन यान तीसरे शनिवार को 1 करोड़ कमाए थे. वहीं तीसरे संडे भी इसने 1 करोड़ की ही कमाई की.
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'द वन' ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 35 लाख कमाए हैं.
इसी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई अब 68.70 करोड़ रुपये हो गई है.
द पैराडाइज ने तीसरे मंडे कितना कमाया?
नानी की द पैराडाइज ने बॉक्स ऑफिस पर अब दम तोड़ दिया है.
इस फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे संडे को भी महज 34 लाख की कमाई की थी.
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द पैराडाइज ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 24 लाख रुपये कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की कुल नेट कमाई अब 120.27 करोड़ रुपये हो गई है.
हनुमान अ
📡 स्रोत: ABP Live Film