मनोरंजन

Box Office: मंडे को भी 'रामायण' का बजा डंका, 'सीन' की रफ्तार पर हुई धीमी, 'मूकुथी अम्मान 2' हुई फुस्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Box Office: मंडे को भी 'रामायण' का बजा डंका, 'सीन' की रफ्तार पर हुई धीमी, 'मूकुथी अम्मान 2' हुई फुस्स

संडे को सभी फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई थी.

वहीं मंडे को 'रामायण' से लेकर 'सीन' तक सभी फिल्मों के कारोबार में वीकडेज होने के चलते मंदी देखी गई. हालांकि 'रामायण' ने सोमवार को भी दमदार कमाई की है.

चलिए यहां जानते हैं कि 16 नवंबर, मंडे को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

'रामायण' ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने दूसरे संडे को 75 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था.

वहीं दूसरे मंडे इसकी कमाई में मंदी देखी गई फिर भी इसने दूसरे सोमवार सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 32 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 792.60 करोड़ रुपये हो गई है.

'सीन' ने दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

सूर्या की 'सीन' ने दूसरे वीकेंड पर दमदार परफॉर्म किया.

जहां दूसरे शनिवार इसने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे संडे इसने 9.50 करोड़ का कारोबार किया था.

हालांकि दूसरे मंडे को सीन के कलेक्शन में 70 फीसदी से भी ज्यादा गिरावट देखी गई है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सीन' ने दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन 2.85 करोड़ की कमाई की है.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 139.35 करोड़ रुपये हो गई है.

मूकुथी अम्मान 2 ने दूसरे मंडे कितना कमाया?

नयनतारा की 'मुकूथी अम्मान 2' दूसरे वीकेंड पर भी कमाई में तेजी नहीं दिखा पाई. इस फिल्म ने दूसरे शनिवार 86 लाख रुपये की कमाई की थी.

वहीं दूसरे संडे ये 87 लाख रुपये ही कमा पाई. वहीं दूसरे मंडे तो इसके चंद लाख कमाने में भी पसीने छूट गए.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मुकूथी अम्मान 2' ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 40 लाख रुपये कमाए थे.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 20.45 करोड़ रुपये हो गई है.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस परिदृश्य पर प्रकाश डालती है, जहाँ ‘रामायण’ ने सोमवार को भी मजबूत कमाई की, जबकि ‘सीन’ और अन्य फिल्मों ने वीकडेज में मंदी दर्ज की। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि दिन के अनुसार फिल्म की कमाई कैसे बदलती है और किस प्रकार के फिल्में वीकडेज में भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे सप्ताह के दिन के आधार पर फिल्म देखने का निर्णय लें, जिससे थिएटरों की उपस्थिति और टिकट बिक्री में बदलाव आ सकता है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।