Box Office: थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिनेमाघरों में इन दिनों कई जॉनर की फिल्में मौजूद हैं. यानी दर्शकों के लिए बहुत कुछ है. हालांकि इनमें कुछ ही फिल्में वीकडेज में ऑडियंस को थिएटर में खींच पा रही है.
इनमें दृश्यम 3 शामिल है जो वर्किंग डेज में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. वहीं द वन से लेकर द पैराडाइज और हनुमान अंश की रफ्तार अब पटरी से उतर चुकी है.
ऐसे में चलिए यहां इन सभी फिल्मों की थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
दृश्यम 3 ने थर्सडे को कितना किया कलेक्शन?
अभिषेक पाठक निर्देशित और अजय देवगन स्टारर दृश्यम 3 की कमाई में यूं तो वीकडेज में थोड़ी गिरावट आई है लेकिन फिर भी ये अच्छी कमाई कर रही है.
रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को इसने 15.50 करोड़ कमाए थे.
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 13 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ इसकी भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 245.50 करोड़ रुपये हो गई है.
द वन ने दूसरे थर्सडे कितना किया कलेक्शन?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन ने पहले हफ्ते में काफी अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन दृश्यम 3 के आने के बाद से इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है.
बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 80 लाख रुपये की कमाई की थी.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 75 लाख कमाए हैं.
इसी के साथ इसकी भारत में 14 दिनों की नेट कमाई अब 65.80 करोड़ रुपये हो गई है.
द पैराडाइज ने दूसरे थर्सडे कितना किया कलेक्शन?
नानी की द पैराडाइज की रफ्तार भी हर दिन कम हो रही है.
अब तो ये लाखों में कमाई कर रही है. बता दें कि 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इसने 96 लाख रुपये कमाए थे.
वहीं सैकनि
📡 स्रोत: ABP Live Film