अपराध

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन

मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की कमाई में दूसरे हफ्ते में गिरावट देखी गई. हालांकि, सिंगल-डिजिट कलेक्शन के बावजूद, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.

जबकि आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' को कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

वहीं यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' तो बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसे गिन रही हैं.

इसी के साथ आइए जानते हैं कि 29 अक्टूबर, थर्सडे को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.

'जेलर 2' की गुरुवार को कितनी रही कमाई?

रजनीकांत की 'जेलर 2' दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद से सिंगल डिजिट में सिमट गई है.

इस तमिल एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के 14वें दिन 6.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं 15वें दिन भी इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 5.90 करोड़ कमाए हैं.

इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 429.55 करोड़ रुपये हो गई है.

'उड़ता तीर' का गुरुवार का कितना रहा कलेक्शन?

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.

रविवार (25 अक्टूबर) को 8.20 करोड़ रुपये की अपनी अब तक की सबसे ज़्यादा सिंगल-डे कमाई दर्ज करने के बाद, हफ़्ते के बाकी दिनों में इसकी कमाई में गिरावट आई है, 'उड़ता तीर' ने छठे दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाए थे.

वहीं अह सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'उड़ता तीर' ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 2.60 करोड़ की कमाई की है.

जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 31.25 करोड़ रुपये हो गई है.

'नई नवेली' का दूसरे गुरुवार का कितना रहा कलेक्शन?

'नई नवेली' ने सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी तो बनाए रखी है लेकिन ये मुश्किल से चंद लाख रुपये कमा पा रही है.

यामी गौतम के अलावा, इस फिल्म में आदिनाथ एम. कोठा

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।