ब्रेक फेल होने से स्कूली बस पलटी:आधा दर्जन बच्चे घायल, 30 सवार थे; ग्रामीणों ने निकाला, पुलिस ने संभाली स्थिति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →औरैया में बेला-कानपुर मार्ग पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। बबनौटी मोड़ के पास सौरभ अकैडमी की बच्चों से भरी स्कूली बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बबनौटी मोड़ के पास पहुंचते ही बस के ब्रेक फेल हो गए।
चालक ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चे घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ब्रेक फेल होते ही अनियंत्रित होकर पलटी बस सौरभ अकैडमी की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बबनौटी मोड़ के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार में होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बस पलटते ही उसमें बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम संभाला।
सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही सीओ बेला पुनीत मिश्रा और थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकलवाया। घायल बच्चों को अस्पताल भेजा, हादसे की जांच जारी हादसे में घायल हुए करीब आधा दर्जन बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
📡 स्रोत: NewsData.io