BRICS के गुडी बैग में बिहार का सत्तू-ओडिशा की कॉफी:गुजरात का स्टोल भी शामिल; विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना मकसद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वीं BRICS समिट होगी। इसमें शामिल पत्रकारों और प्रतिनिधियों को खास गुडी बैग दिया जाएगा। इस बैग में देश के अलग-अलग हिस्सों के उत्पाद शामिल हैं। इसका मकसद विदेशी और भारतीय मेहमानों को भारत की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों से परिचित कराना है।
इस बैग में बिहार का सत्तू और मखाना शामिल है। इसके साथ ही बैग में केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजरात का स्टोल भी मौजूद है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के स्टॉल लगे ब्रिक्स सम्मेलन में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश भर के 70 अनोखे कला और हथकरघा उत्पाद दिखाए गए हैं।
यह प्रदर्शनी 770 जिलों के 1,200 से अधिक अनोखे उत्पादों को दुनिया के सामने लाने की मुहिम का हिस्सा है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में 'एक जिला एक उत्पाद' की सीनियर एवीपी सोनिया दुहन ने कहा, "इस पहल के तहत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश काम कर रहे हैं। पुरी में रेत से नेताओं की तस्वीरें ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने शुक्रवार को रेत से एक खास कला बनाई।
यह भारत आ रहे BRICS नेताओं के स्वागत के लिए तैयार की गई। इस रेत कला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के चित्र हैं। मानस कुमार साहू ने यह पूरी कलाकृति आठ घंटे में तैयार की। यह कला पूरी तरह रेत से बनाई गई है।
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: कार्यक्रम आज BRICS व्यापार मंच मुख्य कार्यक्रम रहेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसके पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इनोप्रोम प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे। शनिवार, 12 सितंबर BRICS नेताओं का शिखर सम्मेलन दोपहर 2:35 बजे बंद कमरे के सत्र से शुरू होगा।
इसमें समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षीय व्यवस्था को मजबूत करने पर चर्चा होगी। इसके बाद: शाम 4:25 बजे: भारत नवाचार प्रदर्शनी शाम 5:05 बजे: नेताओं का सामूहिक फोटो सत्र और पौधरोपण शाम 7:30 बजे: प्रधानमंत्री मोदी की ओर से रात्रिभोज रविवार, 13 सितंबर BRICS नेताओं का पहुंचना सुबह 9:55 बजे शुरू होगा।
इसके बाद 10:35 बजे आधिकारिक सामूहिक फोटो होगी। सुबह 10:50 बजे समिट का उद्घाटन सत्र शुरू
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar