व्यापार

ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने क्यों की महिंद्रा की तारीफ? जानिए क्या कहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ब्रिक्स के मंच से पुतिन ने क्यों की महिंद्रा की तारीफ? जानिए क्या कहा

नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय उद्योग जगत की तारीफ करते हुए महिंद्रा का जिक्र किया है.

पुतिन ने महिंद्रा को ब्रिक्स देशों की बढ़ती कारोबारी ताकत और सफलता का एक सफल उदाहरण बताया है.

पुतिन ने सिर्फ महिंद्रा की तारीफ ही नहीं की बल्कि ब्रिक्स देशों के बीच निवेश बढ़ाने के लिए एक नए निवेश मंच का प्रस्ताव भी रखा है.

इसका सीधा मकसद निजी क्षेत्र के निवेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी तक पहुंचाना है.

पुतिन ने क्या कहा? पुतिन ने ब्रिक्स के मंच से महिंद्रा की खूब तारीफ की है.

उनका कहना है था कि ब्रिक्स देशों के पास ऐसी कंपनियां हैं जो अपने घरेलू बाजार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं.

उन्होंने ये बताया कि ब्रिक्स की ताकत सिर्फ सरकार या बड़े सरकारी संस्थानों तक नहीं है, बल्कि निजी कंपनियां भी वैश्विक कारोबार में अपनी जगह बना रही हैं.

मनमाने टैरिफ पर भड़के BRICS देश, Trump की नीतियों पर बिना नाम लिए साधा निशाना

महिंद्रा का ही क्यों आया नाम?

महिंद्रा भारत का एक बड़ा कारोबारी समूह है. ऑटोमोबाइल से लेकर टेक्नोलॉजी और फाइनेंस तक में इसका कारोबार है.

कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी भी है.

ऐसे में ब्रिक्स जैसे मंच पर महिंद्रा का जिक्र भारत की कॉरपोरेट और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को दिखाता है.

ब्रिक्स के लिए निवेश मंच क्यों?

पुतिन ने ब्रिक्स देशों के लिए एक नए निवेश प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव रखा है.

इससे निजी क्षेत्र के पैसे को ऐसे क्षेत्रों में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जहां आने वाले समय में बड़े निवेश की जरूरत हो

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।