राजनीति

बुधनी के कोसमी गांव पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुधनी के कोसमी गांव पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा

मकान तोड़े जाने और फसलों को नुकसान पहुंचाने पर जताई नाराजगी, मुख्य सचिव से की बात

नए घर बनने तक आवास और भोजन की अस्थायी व्यवस्था का दिया आश्वासन।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने और फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मक्के और तुअर की फसलें नष्ट करने के साथ सिंचाई और पेयजल के लिए इस्तेमाल होने वाले कुएं को मिट्टी से भरने पर भी उन्होंने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

मौके पर वन विभाग और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गैर-मौजूदगी पर नाराज शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से फोन पर बात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी मामले की जानकारी दी। चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी और प्रभावित परिवारों के लिए नए घर बनवाने के साथ तब तक रहने और भोजन की अ-स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।