राज्य

बुलेट ट्रेन पर खुशखबरी, मई 2027 में शुरू हो जाएगा ट्रायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुलेट ट्रेन पर खुशखबरी, मई 2027 में शुरू हो जाएगा ट्रायल

नवंबर 23, नई दिल्ली: रेलवे अगले साल मई तक सूरत-बिलिमोरा के 50 किलोमीटर लंबे खंड पर बुलेट ट्रेन का परीक्षण शुरू कर देगा। रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इसमें स्वदेशी रेलगाड़ी का इस्तेमाल होगा और यह 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग का पहला खंड, सूरत से वापी तक साल 2027 के अंत तक चालू हो जाएगा।

इसी सिलसिले में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) में 20 नवंबर को बिजली चालू कर दी गई है। लगभग 50 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में एक एलिवेटेड अलाइनमेंट यानी कि ऊंचे मार्ग पर 'अप' और 'डाउन' लाइनें बनी हैं। इस कॉरिडोर में 2 × 25 kV ट्रैक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। बिलिमोरा ट्रैक्शन सबस्टेशन की स्थापना का काम भी पूरा हो चुका है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की इन सुविधाओं और उपकरणों से दूर रहें।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।