विदेश

बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों में फर्क करना हो, तो हर किसी की अपनी पसंद होती है. कोई सचिन तेंदुलकर को बेहतर मानता है, तो किसी को विराट कोहली का खेल पसंद आता है.

लेकिन जब यही सवाल पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस से पूछे गए, तो उनके जवाब काफी दिलचस्प रहे.

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान वकार को दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना था. ज्यादातर मुकाबलों में उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया.

वकार यूनुस के सामने पहला बड़ा सवाल सचिन तेंदुलकर और इंजमाम उल-हक को लेकर आया. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम की जगह सचिन को चुना.

इसके बाद विराट कोहली और बाबर आजम में से किसी एक को चुनने की बारी आई, तो उन्होंने विराट का नाम लिया.

यानी बल्लेबाजी के इन दोनों मुकाबलों में वकार की पसंद भारतीय खिलाड़ी रहे.

बुमराह और शाहीन में कौन बेहतर?

तेज गेंदबाजी में भी वकार ने भारत के जसप्रीत बुमराह को चुना.

उनके सामने बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी में से किसी एक को चुनने का सवाल था. वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद आमिर की तुलना में उन्होंने शमी का नाम लिया. इन जवाबों में भी भारतीय गेंदबाजों को जगह मिली.

धोनी और रोहित पर भी भरोसा

वकार ने एमएस धोनी को पाकिस्तान के जावेद मियांदाद से बेहतर फिनिशर चुना.

उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि धोनी ने अपने करियर में ज्यादा मैच जिताए हैं. राहुल द्रविड़ और यूनुस खान के बीच उन्होंने द्रविड़ को चुना.

वहीं, रोहित शर्मा को फखर जमान और वीवीएस लक्ष्मण को मिस्बाह-उल-हक से बेहतर माना.

पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों को भी चुना

वकार के जवाबों में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी जगह मिली. उन्होंने वीरेंद्र सह

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वकार यूनुस, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज, ने अपने पॉडकास्ट पर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट दिग्गजों में से एक को चुनने का सवाल उठाया। यह विषय भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा और प्रशंसकों की पसंद को दर्शाता है। खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट का सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व है, और वकार जैसे अनुभवी खिलाड़ी की राय प्रशंसकों के दृष्टिकोण को प्रभावित कर सकती है। यह चर्चा आम जनता में खेल के प्रति नई जिज्ञासा पैदा कर सकती है, राष्ट्रीय गर्व और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।