राजनीति

बूंदी पहुंची ‘25 साल सेवा संकल्प’ यात्रा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बूंदी पहुंची ‘25 साल सेवा संकल्प’ यात्रा

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘जनसेवा से देशसेवा-25 साल सेवा संकल्प’ यात्रा बूंदी पहुंची। यात्रा के दौरान युवा संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधारोपण और जल संरक्षण से जुड़े आयोजन किए गए।

बूंदी, 30 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘जनसेवा से देशसेवा-25 साल सेवा संकल्प अभियान’ और वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा लाखेरी से प्रवेश करते हुए बूंदी पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर युवा संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में युवाओं ने कहा कि यह यात्रा देश को जोड़ने और सेवा भाव को बढ़ावा देने का संदेश दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए सेवा कार्यों को आगे जारी रखने के संकल्प के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रा के दौरान पौधारोपण, जल संरक्षण और युवाओं को देशभक्ति एवं सेवा भाव से जोड़ने से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश देना है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सभापति भरत शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

बाईट__ रामेश्वर मीणा, जिला अध्यक्ष भाजपा

बाईट_ भरत शर्मा, सभापति नगर परिषद बूंदी

बाईट__ ओम धगाल, यात्रा सयोजक बूंदी

बाईट__ आशुतोष मिश्रा, यात्रा प्रभारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।