बूंदी में वन्यजीव सप्ताह शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रामगढ़ टाइगर रिजर्व से जंगल सफारी को दिखाई हरी झंडी ,‘जुड़े आवास एवं वन्यजीव विकास’ थीम पर होंगे विभिन्न आयोजन
झालावाड़, 2 अक्टूबर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ‘बाल विवाह मुक्त झालावाड़’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली का उद्देश्य आमजन को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और इसकी रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
गढ़ परिसर से निकली जागरूकता रैली को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवराज सिंह हाड़ा एवं सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग महावीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने का आह्वान किया।
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मिनी सचिवालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहयोग की अपील की गई।
अभियान के माध्यम से बाल विवाह की रोकथाम को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी न मानकर सामूहिक सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा, सुरक्षित बचपन और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता एवं जनभागीदारी को आवश्यक बताया गया।
बाईट- सुगनाराम जाट सीसीएफ रामगढ़ टाइगर रिजर्व
बाईट- अरुण कुमार डीएफओ वन रामगढ़ टाइगर रिजर्व बूंदी।