राजनीति

बुंडू में आजसू का कार्यकर्ता सम्मेलन, सुदेश महतो ने सरकार पर साधा निशाना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुंडू में आजसू का कार्यकर्ता सम्मेलन, सुदेश महतो ने सरकार पर साधा निशाना

आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार पर जनता को छलने का आरोप लगाया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

Short Headline: बुंडू में आजसू का कार्यकर्ता सम्मेलन, सुदेश महतो ने सरकार पर साधा निशाना

Location: Bundu, Ranchi, Jharkhand

आजसू पार्टी की ओर से रांची के बुंडू में कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिलन समारोह में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान श्री महतो ने

राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरेाप लगाया कि राज्य की जनता को छलने का काम हुआ है। श्री महतो ने कहा कि गुमराह की राजनीति ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।