राज्य

बुरहानपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया जा रहा पोषण उत्सव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुरहानपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया जा रहा पोषण उत्सव

‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर पोषण जागरूकता,

कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान

बुरहानपुर, सितंबर 28: जिले में इन दिनों आंगनवाड़ी केंद्र पोषण और सेवा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। पोषण उत्सव के तहत शाहपुर नगर परिषद के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड-क्रमांक 15 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा संकल्प, और पोषण उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

नगर अध्यक्ष साधना तिवारी की मौजूदगी में हितग्राहियों से आंगनवाड़ी सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली गई। वहीं आकर्षक ढंग से सजा पोषण मटका कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा, जिसमें पौष्टिक खाद्य पदार्थों के जरिए संतुलित आहार का संदेश दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का फूलमाला व शॉल से सम्मान कर उनके सेवा-संकल्प को सलाम किया गया।

वही पोषण उत्सव के तहत हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और किशोरियों को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

------

बाइट - शारदा भटकर सेक्टर पर्यवेक्षक बुरहानपुर

बाइट - साधना तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष शाहपुर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।