राज्य

बुरहानपुर आयुर्वेद महाविद्यालय में शिक्षा और उपचार सुविधाओं का विस्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुरहानपुर आयुर्वेद महाविद्यालय में शिक्षा और उपचार सुविधाओं का विस्तार

बुरहानपुर के पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में शिक्षा और उपचार सुविधाओं का विस्तार किया गया है। वर्ष 1958 में स्थापित इस संस्थान में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई और आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

हर्बल गार्डन और ओपन जिम जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। वहीं चिकित्सालय में ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन, पंचकर्म, फिजियोथेरेपी, एम्बुलेंस और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू की गई है। नेत्र, ईएनटी और दंत चिकित्सा विभागों में भी आधुनिक जांच उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और मरीजों को एक ही परिसर में विभिन्न चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।

--------- बाइट: अरविंद पटेल, प्राचार्य, शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, बुरहानपुर।

बाइट: अर्चना चिटनीस, विधायक, बुरहानपुर।

--- बुरहानपुर आयुर्वेद महाविद्यालय में शिक्षा और उपचार सुविधाओं का विस्तार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।