राज्य

बुरहानपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुरहानपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित

बुरहानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित शिविर में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस और नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारत सरकार की एडीप योजना के तहत बुरहानपुर शहरी क्षेत्र के 48 दिव्यांगजनों को 7 लाख 1 हजार 525 रुपये मूल्य के 73 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इनमें बैटरी ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी और वॉकर शामिल हैं। शिविर में आठ विभागों ने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

---- बाइट- ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद, खंडवा लोकसभा क्षेत्र

बाइट- बद्री प्रसाद, प्रभारी, मेडिकल बोर्ड

बाइट- अजय, दिव्यांग मूर्ति कलाकार बाइट- वीरेंद्र, दिव्यांग हितग्राही

------ बुरहानपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित

48 दिव्यांगजनों को 73 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित

शिविर में सात लाख रुपये से अधिक के उपकरण वितरित

आठ विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।