बुरहानपुर- फैमिली कोर्ट में 12 सितंबर को होगी नेशनल लोक अदालत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर, शनिवार को कुटुम्ब न्यायालय (फैमिली कोर्ट), बुरहानपुर में किया जाएगा। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
लोक अदालत में हिंदू विवाह अधिनियम, मुस्लिम वैवाहिक संबंधों की पुनर्स्थापना सहित अन्य समझौता योग्य मामलों का निराकरण हो सकेगा। इससे पक्षकारों को समय और धन की बचत के साथ विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान मिल सकेगा।