बुरहानपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन लोकनृत्य, लोकगीत और पेंटिंग में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशन एवं कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की मंशानुसार पंच प्राण और आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बुरहानपुर के गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ बुरहानपुर कलेक्टर विवेक कुमार, आशुतोष बागरी पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा किया गया युवा उत्सव का उद्देश्य युवा एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा युवाओं के विचारों एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
युवा उत्सव के नवीन स्वरूप में यंग लीडर्स एवं सांस्कृतिक ट्रैक के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं पेंटिंग जैसी विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि नशा मुक्त युवा' और 'विकसित भारत @2047' जैसी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वश्रेंष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।चयनित प्रतिभागी आगामी संभाग एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया।
बाईट 01 - आशुतोष बागरी- पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर
बाईट 02 - रूप सिंह जिला खेल अधिकारी बुरहानपुर
बाईट 03 - मुकेश दरबार- राष्ट्रीय कलाकार बाईट 04 - त्रिवेणी केतवास-स्टूडेंट
बाईट 05 - सवी -शिक्षिका बाईट 06 -चेतन -खेल विभाग कोच