बुरहानपुर में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तनाव और अवसाद के लक्षणों की पहचान जरूरी, मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने की अपील
बुरहानपुर जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष शिविर आयोजित कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी और स्कूलों में संगोष्ठियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, अवसाद और चिंता के शुरुआती लक्षणों की पहचान तथा समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेने के महत्व पर जोर दिया गया। जिला अस्पताल की सीमा डेविड ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य से गहरा संबंध है और लोगों को बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा करनी चाहिए।
-----
बाइट- सीमा डेविड — जिला अस्पताल, बुरहानपुर
बाइट- सोनाली — स्टाफ नर्स बाइट- आरती महाजन — गर्भवती महिला
--------