बुरहानपुर में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिलाओं को मातृ वंदना योजना की दी जानकारी।
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रीय पोषण माह में विशेष जागरूकता अभियान
गर्भवती-धात्री महिलाओं को मातृ वंदना योजना की जानकारी
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बुरहानपुर जिले में गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताया जा रहा है।
विभाग के अनुसार, योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले बच्चे के जन्म पर आर्थिक सहायता दी जाती है। लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि योजना से मिली राशि का उपयोग बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जरूरतों और स्वयं की देखभाल में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभांगी मुजुमदार ने बताया कि जिले में योजना की उपलब्धि 137 प्रतिशत रही है।
उन्होंने कहा कि योजना से ग्रामीण महिलाओं को भी लाभ मिल रहा है।
बाइट — शुभांगी मुजुमदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
बाइट — महेश मेहरा, परियोजना अधिकारी, शाहपुर