राज्य

बुरहानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिकारपुरा आंगनवाड़ी केंद्र से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुरहानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिकारपुरा आंगनवाड़ी केंद्र से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पोषण प्रदर्शनी में संतुलित आहार का दिया संदेश

विधायक अर्चना चिटनिस ने मोटे अनाज अपनाने कहा

आंगनवाड़ी परिसर में सहजन और नींबू पौधे लगाए

बुरहानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिकारपुरा आंगनवाड़ी केंद्र से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। पोषण प्रदर्शनी में स्थानीय और पारंपरिक खाद्य पदार्थों से तैयार पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। विधायक अर्चना चिटनिस ने भोजन में सहजन, कद्दू और बाजरा, मक्का, ज्वार व नागली जैसे मोटे अनाज शामिल करने पर जोर दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। परिसर में सहजन और नींबू के पौधे लगाए गए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया गया।

---- बाइट:

अर्चना चिटनिस — विधायक, बुरहानपुर शुभांगी मुजुमदार — जिला कार्यक्रम अधिकारी

ज्योति माली — लालबाग सेक्टर प्रभारी कंचना — आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

-------

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।