बुरहानपुर में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, लोकसंस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस बुरहानपुर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस वर्ष स्थापना दिवस आयोजन की थीम ‘विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश’ रखी गई, जिसके माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया।
समारोह में निमाड़ की प्रसिद्ध गणगौर परंपरा के साथ आदिवासी, गुजराती और महाराष्ट्रीयन लोकसंस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों और पारंपरिक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। लोकधुनों पर जनप्रतिनिधियों के झूमने से कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।
वहीं, विभिन्न शासकीय विभागों की ओर से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पोषण और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की। इस तरह बुरहानपुर में स्थापना दिवस का आयोजन प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत, विकास उपलब्धियों और स्थानीय प्रतिभाओं के सम्मान को समर्पित रहा।
बाइट – ज्ञानेश्वर पाटील, सांसद, खंडवा लोकसभा क्षेत्र
बाइट – विवेक कुमार, कलेक्टर, बुरहानपुर
बुरहानपुर में उत्साह के साथ मनाया गया मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस
‘विरासत से विकास’ की थीम पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह
निमाड़, आदिवासी, गुजराती और महाराष्ट्रीयन लोकसंस्कृति की दिखी झलक
शासकीय योजनाओं के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगाई पोषण प्रदर्शनी
जिले की प्रतिभाओं का सम्मान, लोकधुनों पर झूमे जनप्रतिनिधि