देश

बुरहानपुर- जिला अस्पताल बुरहानपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, 80 महिलाओं की हुई जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुरहानपुर- जिला अस्पताल बुरहानपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर, 80 महिलाओं की हुई जांच

गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर जिला अस्पताल बुरहानपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में एएनएम ने गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप एवं मधुमेह समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की।

जांच के उपरांत चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी। उन्हें गर्भावस्था के दौरान खानपान, नियमित जांच और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उनके समुचित उपचार पर जोर दिया गया।

जिससे सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल आयोजन के लिए जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला अस्पताल की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की प्रभारी सीमा डेविड ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गर्भावस्था से जुड़े जोखिमों की समय रहते पहचान, समय पर चिकित्सीय हस्‍तक्षेप तथा सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।

बाईट 01 - सीमा डेविड- प्रधानमंत्री सुरक्षित महत्व अभियान प्रभारी

बाईट 02 - डॉक्टर सदिया-स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बुरहानपुर

बाईट 03 - नीता खातरकर - नर्सिंग ऑफिसर मन कक्ष

बाईट 04 - श्वेता - हितग्राही

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बुरहानपुर के जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 80 महिलाओं की जांच कर निःशुल्क दवाएँ भी दी गईं। यह कदम मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है। ऐसी पहलें समय पर रोग पहचान कर जटिलताओं को रोकती हैं, जिससे माताओं और शिशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय समुदाय में मातृत्व देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का उपयोग बढ़ेगा, जिससे समग्र स्वास्थ्य स्तर में सुधार संभव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।