राजनीति

बुरहानपुर में जिला स्तरीय युवा संसद का हुआ आयोजन, एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर युवाओं ने रखे विचार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बुरहानपुर में जिला स्तरीय युवा संसद का हुआ आयोजन, एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर युवाओं ने रखे विचार

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मेरा युवा भारत - युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन के तहत "एक राष्ट्र - एक चुनाव"का आयोजन बुरहानपुर मे कलाल समाज मंगल भवन, आयोजन किया गया ,जहां जिले भर से आए प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर अपने विचार रखें छात्रों को भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में नागरिक भागीदारी के महत्व पर भी प्रेरित भी किया गया ।

सभी ने सामूहिक रूप से मतदान करने की शपथ भी ली यह कार्यक्रम विकसित भारत युवा संसद की परिकल्पना के अनुरूप युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने, राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान करने तथा उनमें नेतृत्व, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति और नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर था ।

इस वर्ष की थीम: “एक राष्ट्र, एक चुनाव” जिस पर प्रत्येक प्रतिभागी को 3 मिनट के लिए बोलने का समय दिया जिला स्तरीय युवा संसद युवाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया एवं देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य निर्णायक चेतन जाधव,युथ आईकॉन (माय भारत) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं.

प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. युवाओं से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग देश की प्रगति के लिए करने का आह्वान किया.एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर अपने विचार रखे.

उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े संभावित लाभ और चुनौतियों के विभिन्न पहलुओं की जानकारी युवाओं को दी.प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में विषय के पक्ष और विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए. निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया.

बाईट 01 - चेतन जाधव-,युथ आईकॉन (माय भारत)

बाईट 02 - शुभम-प्रतिभागी बाईट 03 - शिवम साहू-प्रतिभागी

बाईट 04 - गायत्री-प्रतिभागी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

"एक राष्ट्र – एक चुनाव" विषय पर युवा संसद का आयोजन बुरहानपुर में हुआ, जिसमें जिले के छात्रों ने लोकतंत्र में नागरिक भागीदारी और मतदान के महत्व पर चर्चा की। यह विषय भारत के चुनावी प्रक्रिया को सरल और समान बनाने के प्रयास को दर्शाता है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह युवाओं को राजनीतिक जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के प्रति प्रेरित करती है, जिससे चुनावी शिक्षा और नागरिक जिम्मेदारी बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि युवा मतदान के प्रति जागरूक होने से चुनावी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।