बुरी तरह पिछड़ने के बाद भी जीतेगा भारत? कर्राइस्टचर्च मैदान के हैरतअंगेज आंकड़े सामने आए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
क्राइस्टचर्च में हर एक परिस्थिति फिलहाल न्यूजीलैंड के अनुकूल नजर आ रही है. हेगली ओवल मैदान पर पहले 2 दिनों की तुलना में बल्लेबाजी कुछ हद तक आसान हो गई है.
उसके पास 200 रनों से ज्यादा की बढ़त है.
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 133 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 239 रनों की हो गई है. स्थिति साफ है कि टीम इंडिया मुकाबले में बुरी तरह पिछड़ रही है.
इसके बावजूद भारत की जीत के कितने चांस बचे हैं?
भारत ने 116 रन के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को 200 के पार पहुंचाया.
ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पहले आकाशदीप और फिर गुरनूर बराड़ ने बहुमूल्य साझेदारियां की थीं. अब यहां जान लीजिए कि टीम इंडिया के जीत के चांस कितने हैं? दरअसल हेगली ओवल मैदान पर चौथी पारी में सबसे बड़ा रन चेज 285 रनों का है.
यहां जब भी किसी टीम को चौथी पारी में 300 से कम टारगेट मिला है, वह हमेशा सफलतापूर्वक चेज हुआ है.
क्या जीत पाएगी टीम इंडिया?
क्राइस्टचर्च स्थित हेगली ओवल मैदान पर जब भी किसी टीम को चौथी पारी में 300 रन से कम टारगेट मिला है, वह प्रत्येक मौके पर सफलतापूर्वक चेज हुआ है.
दरअसल 8 बार किसी टीम को यहां 300 से कम लक्ष्य मिला है और हर बार चेज करने वाली टीम जीती है. मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड पहले ही 239 रनों की बढ़त बना चुका है.
संभावनाएं प्रबल हैं कि टीम इंडिया को सिर्फ 300 नहीं बल्कि 400 रन से भी ज्यादा का लक्ष्य मिलने वाला है. यह भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी है.
टीम इंडिया की हार पक्की!
क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर जब भी किसी टीम को चौथी पारी में 300 रन से ज्यादा का टारगेट मिला है, वह टीम कभी नहीं जीती है. 300 से ज्यादा टारगेट की स्थिति में हेगली ओवल मैदान पर चौथी पारी में बैटिंग करने वाली टीम हारी है और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
इसलिए टीम इंडिया अगर यहां 300 से ज्यादा का टारगेट चेज करती है, तो वह ऐतिहासिक क्षण होगा.
यह भी पढ़ें:
<p style="text-align: justify
📡 स्रोत: ABP Live Khel