देश

कैबिनेट ने रबी सीजन 2026-27 के लिए उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को स्‍वीकृति दी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कैबिनेट ने रबी सीजन 2026-27 के लिए उर्वरकों पर सब्सिडी दरों को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्‍फोरस युक्‍त और पोटाशियम युक्‍त उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को स्‍वीकृति दे दी है। रबी सीजन 2026-27 के लिए अनुमानित बजटीय आवश्यकता लगभग 62 हजार 370 करोड़ रुपये होगी। यह राशि रबी 2025-26 सीजन की बजटीय आवश्यकता से लगभग 24 हजार 417 करोड़ रुपये अधिक है।

नई दिल्ली में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस सब्सिडी से किसानों को ये उर्वरक किफायती दामों पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

उर्वरकों और यूरिया, डीएपी तथा सल्फर जैसे पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हाल के रुझानों को देखते हुए, सरकार ने रबी 2026-27 के लिए फॉस्‍फोरस युक्‍त और पोटाशियम युक्‍त उर्वरकों पर 'पोषक तत्व आधारित सब्सिडी' दरों को स्‍वीकृति देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था पहली अक्टूबर 2026 से लेकर अगले साल 31 मार्च तक लागू रहेगी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी 2026-27 के लिए फॉस्फोरस और पोटाशियम युक्त उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को स्वीकृति दी है। यह निर्णय किसानों को सस्ते उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से है, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस वर्ष की बजटीय आवश्यकता लगभग 62 हज़ार 370 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष से 24 हज़ार 417 करोड़ रुपये अधिक है। यह बढ़ी हुई सब्सिडी किसानों के लिए लागत कम करेगी, उत्पादन लागत घटेगी और कृषि क्षेत्र की प्रतिस्पर्धा में सुधार करेगा, जिससे आम ज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।