राज्य

CBSE Exam: बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, तैयारी के लिए छात्रों को मिला समय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CBSE Exam: बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, तैयारी के लिए छात्रों को मिला समय

नवंबर 06, नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने सत्र 2026-27 के लिए क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी।

दसवीं की परीक्षा 16 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी, जबकि बारहवीं की परीक्षा 16 फरवरी से 9 अप्रैल तक चलेगी। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा की पूरी डेटशीट देख सकते हैं। इसमें हर विषय की परीक्षा की तारीख और समय दिया गया है। दसवीं की परीक्षा कुल 83 विषयों की होगी जबकि बारहवीं की परीक्षा में कुल 121 विषय शामिल हैं।

परीक्षा की तारीखों का ऐलान 101 दिन पहले ही कर दिया गया है ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। ऐसे में छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीख और विषय के अनुसार तैयारी करने का समय मिल गया है। फाइल फोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि ये परीक्षाएँ भारत के छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को तय करती हैं। 2026‑27 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएँ 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर क्रमशः 9 मार्च और 13 मार्च तक चलेंगी। यह सूचना छात्रों और शिक्षकों को तैयारी के लिए स्पष्ट समयरेखा देती है, जिससे अध्ययन योजनाएँ सुव्यवस्थित हो सकती हैं। इसके अलावा, परिवारों और शैक्षणिक संस्थानों को परीक्षा के समय पर संसाधन और समर्थन जुटाने में मदद मिलती है, जिससे तनाव कम होता है और शिक्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।