CEC के खिलाफ कांग्रेस का प्रोटेस्ट, वेणुगोपाल ने बताया कैसे खत्म होगा आंदोलन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
AICC के महासचिव के.सी.
वेणुगोपाल ने रविवार (8 नवंबर 2026) को कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें उनके पद से नहीं हटा दिया जाता.
देश की चुनावी व्यवस्था को निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं बना दिया जाएगा.
पत्रकारों से बात करते हुए, वेणुगोपाल ने कहा कि राज्यों और जिलों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं. दिवाली के त्योहार के दौरान इसमें बस कुछ समय के लिए विराम आ सकता है.
उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस की तरफ से 1 नवंबर को आयोजित रैली को देश के सबसे जोरदार विरोध प्रदर्शनों में से एक बताया.
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लड़ रही है.
उन्होंने कहा कि यह कोई ऐसी लड़ाई नहीं है जिसे हम बीच में ही छोड़ देंगे.
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से गरीब लोग अपने वोट देने के अधिकार से वंचित हो जाएंगे और उन्हें मिलने वाले विभिन्न सरकारी लाभ भी नहीं मिल पाएंगे, क्योंकि अब इन लाभों को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ा जा रहा है.
पंचायत स्तर पर वोट बचाओ, देश बचाओ रैली
वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अगले डेढ़ महीने में पंचायत स्तर पर वोट बचाओ, देश बचाओ नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी.
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत, पार्टी हर मतदान केंद्र पर एक वोट रक्षक नियुक्त करेगी.
ये लोग मतदाता सूची की जांच करेंगे, उन लोगों की पहचान करेंगे जिनके नाम हटा दिए गए हैं. उनके घर जाकर उनके नाम फिर से जुड़वाने में मदद करेंगे.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूनिट अलग-अलग राज्यों और जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं. अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर कार्यक्रम करने की योजना भी बनाई जा रही है.
वेणुगोपाल ने संसद को लेकर क्या कहा?
वेणुगोपाल ने कहा कि संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा.
उ
📡 स्रोत: ABP Live