CEC विवाद: 'केरल कैसे जीते?', BJP का राहुल पर वार, प्रियंका बोलीं- बहाने बंद करें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का करारा जवाब दिया है.
राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया था.
इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उनके सभी तथ्य झूठे हैं. वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राहुल का बचाव किया.
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर चुनाव आयोग पर कोई आरोप लग रहा है तो यह उसकी जिम्मेदारी है कि जवाब दे.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी को झूठा करार दिया. मेघवाल ने कहा, 'राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी तथ्य झूठे बोले हैं. सत्ता विरोधी लहर कांग्रेस के खिलाफ है.
इस बात पर उनका ध्यान ही नहीं है. वे जानबूझकर झूठ बोल रहे हैं. आप केरल में किस आधार पर आ गए, अगर चुनाव आयोग ठीक नहीं है तो आप कैसे जीत गए. अभी केरल में किसकी सरकार है? वे एक दम झूठा आरोप लगा रहे हैं.
झूठे आरोप लगाकर भाग जाना, ये उनकी फितरत हो गई है.'
चुनाव आयोग पर लग रहे आरोपों पर क्या बोले चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, 'अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं तो मैं मानता हूं कि ये जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की है कि वो अपने पक्ष मे अपनी बातों को मजबूती से रखें.
विपक्ष क्या बोलता है उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि विपक्ष का काम राजनीति करना है.
चुनाव आयोग को जनता का विश्वास बना रहे क्योंकि अगर चुनावी प्रक्रिया के ऊपर ही जनता का संदेह खड़ा हो जाएगा तो ये गलत है ऐसे में चुनाव आयोग अपनी बातों को मजबूती से रखना चाहिए. ताकि जनता के मन में कोई संदेह न आए.'
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल पर तंज
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'कुछ ही समय पहले राहुल गांधी ने आपके सामने एक बार फिर एक PPT का प्रदर्शन किया.
उन्होंने कहा कि मैं 50 वर्षों से राजनीति समझ रहा हूं मगर उनकी खुद की उम्र 56 वर्ष ही है.
बंगाल में 1977 के बाद से कांग्रेस की सरक
📡 स्रोत: ABP Live