व्यापार

CG DEO Transfer: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के डीईओ बदले, देखें पूरी लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CG DEO Transfer: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के डीईओ बदले, देखें पूरी लिस्ट

CG DEO Transfer : छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग (CG School Education Department) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल ( CG DEO Transfer) किया है। जिसमें 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जानें, किसका कहां ट्रांसफर हुआ राजेश सिंह, प्राचार्य : प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा। अश्वनी भारद्वाज, प्राचार्य: प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर। ए.के.

सिन्हा, प्राचार्य: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर। मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य : शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा। जगजीत धीर, प्राचार्य: सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग। एल.पी.

डहीरे, प्राचार्य : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली से सहायक संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर। डॉ.

मोहन लाल पटेल, प्राचार्य : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली। रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्य : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर से प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा। उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य : शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

संदीप कुमार पांडे, प्राचार्य : कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, करतला, कोरबा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर। शिव कुमार गेंदले, प्राचार्य: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। पुरुषोत्तम लाल साहू, प्राचार्य: शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

योगदास साहू, प्राचार्य: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। खबर अपडेट हो रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।